फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four of the arrested wine Rifiling

शराब की रिफिलिंग करते चार गिरफ्तार

Wed, 20 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 20 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four of the arrested wine Rifiling
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो

कोतवाली पुलिस ने शराब की रिफिलिंग करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 18 लीटर शराब और रिफिलिंग करने के उपकरण, खाली बोतल आदि बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र के कई गांवों में रिफिलिंग की गई शराब को बेचते थे।

विज्ञापन


एसएचओ शत्रुघन उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर अनूपशहर मोड़ के पास छापामारी की गई। जहां भूरा शर्मा पुत्र बच्चन शर्मा निवासी मामऊ थाना अहमदगढ़, राजेंद्र पुत्र श्यौराज निवासी बोहिच, सतेंद्र पुत्र नानक निवासी कुतुबपुर तथा पप्पू पुत्र ब्रहमपाल सिंह निवासी हातमपुर शराब की रिफिलिंग करते पाए गए।
विज्ञापन


चारों को पुलिस ने दबोच लिया जबकि रिफिलिंग करने के उपकरणों को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की गई। एसएचओ ने बताया कि पकड़े  गए आरोपी रिफलिंग की गई शराब को आसपास के गांव में बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed