फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Forest Department dropped trees on highways, jammed up to several kilometers

वन विभाग ने हाईवे पर गिराए पेड़, कई किमी तक लगा जाम

Mon, 27 Mar 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Mon, 27 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Forest Department dropped trees on highways, jammed up to several kilometers
हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

न विभाग की लचर कार्यप्रणाली से स्टेट हाईवे जाम हो गया। घंटों तक स्टेट हाईवे पूरी तरह जाम रहा। जाम के कारण हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 10 बजे वन विभाग ने बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे पर गांव बालका के पास पेड़ों को गिराने का काम शुरू किया। जैसे ही यूकेलिप्टस के पेड़ों को गिराना शुरू किया गया तो हाईवे पर रफ्तार थम गई। दोनों तरफ से वाहनों को रोक दिया गया। एक पेड़ गिराने में कम से कम 15 मिनट का समय लग गया।
विज्ञापन


इसके बाद इन पेड़ों को सड़क से हटाने के काम में कम से कम 20 मिनट का समय लगा। पेड़ गिराने के कारण हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। घंटों तक स्टेट हाईवे बुरी तरह जाम से जकड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पेड़ सड़क पर गिरने के कारण जाम की स्थिति बनी। स्टेट हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया। आनन-फानन में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया।-जगदीश कुमार शर्मा, एसपी ग्रामीण


इन पेड़ों की उम्र पूरी हो चुकी है। इसके कारण पेड़ों को गिराया गया। कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि पेड़ों को काटने की कार्रवाई के दौरान राहगीरों को ज्यादा परेशानी न हो। काटे हुए पेड़ों के स्थान पर नए पौधे रोपित किए जाएंगे।
-एके सिंह, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed