फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   force of arms on the car robbed

हथियारों के बल पर कार लूटी

Tue, 07 Jun 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 07 Jun 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
 force of arms on the car robbed
लूट - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद से घर लौट रहे युवक से बदमाशों ने हथियारों के बल पर कार लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से युवक के सिर का फोड़ दिया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन


झाझर गांव निवासी शकील पुत्र अलीमुद्दीन ने बताया कि सोमवार रात वह गाजियाबाद से गांव लौट रहा था। रात करीब 11.00 बजे चांगोली, ककोड़ के बीच सामने से आ रहे कार सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया और हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए उसकी आई-20 कार लूट ली।
विज्ञापन


शकील ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। एसओ ककोड़ कौशलेद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने शकील ने मोबाइल, पर्स नहीं लूटा। पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शकील का अपने ससुरालियों से विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed