फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five robbers opened 10 stations robbed

पांच लुटेरों पर खोल दी 10 थानों की लूट

Mon, 14 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 14 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Five robbers opened 10 stations robbed
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

लगातार लूट की वारदातों को रोकने में नाकाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े पांच लुटेरों पर ही 10 थानों में हुई 17 लूटों का खुलासा कर दिया। जिसमें हाल ही में शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में फौजी को गोली मारने वाली घटना भी शामिल है। पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले एक सुनार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान चौखे पुत्र गंगाशरण, गजेन्द्र पुत्र अमरसिंह, पुष्पेन्द्र पुत्र नरेश निवासी नरसेना, तेजवीर पुत्र डालचंद निवासी सरायदुल्लाह सिकंदराबाद, रविंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी औरंगाबाद थाना सिंभावली जिला हापुड़ के रूप में हुई।
विज्ञापन


उनके पास से तीन बाइक, तीन तमंचे, छह कारतूस और अलग-अलग वारदातों में लूटे गए सोने के आभूषण भी बरामद हुए हैं। बदमाशों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले सुनार कैलाश पुत्र वेदप्रकाश निवासी औरंगाबाद को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूछताछ में बदमाशों ने दो सप्ताह पहले शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में फौजी को गोली मारने वाली घटना को भी कबूलकिया।  इसके बाद पुलिस ने जिले के 10 थानों में हुई चैन, बाइक लूट की करीब डेढ़ दर्जन घटनाओं को खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed