फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   five criminals arrested

हाईवे पर लूटने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद Updated Fri, 01 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
five criminals arrested
लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हाईवे लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को बुधवार रात गिरफ्तार किया है। लुटेरों ने 17 लूट की वारदाताओं खुलासा किया है। लूटेरों के पास से डीसीएम, जेवर, कटर, तमंचा, कारतूस, छुरी बरामद हुई है। पुलिस ने सभी लुटेरों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुलावठी रोड पर नार्मल स्कूल के मैदान में दबोचे गए बदमाशों की पहचान शिबू उर्फ शिवकुमार पुत्र बिशंबर, दिनेश पुत्र गंगा स्वामी ग्राम हिंदवाड़ा, धमेंद्र जाट पुत्र काले गांव बहापुर, नीरज जाट उर्फ छोटे पुत्र जसबीर, ग्राम वलीपुर थाना बीबी नगर, कृष्ण निषाद पुत्र चंपत ग्राम मीरा की रेती थाना गढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर में हाईवे पर गाड़ियों के रस्से काटकर उनसे माल लूटा करते थे। उन्होंने तीनों राज्यों में हाईवे पर लूट की 17 वारदातें कबूलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने पांच अप्रैल को अंसारयान में सीमेंट व्यापारी विनोद सैनी के घर लाखों की चोरी की। यही नहीं 30 मई की रात गांव सिरोधन में राजेंद्र कश्यप के यहां से पशु, नगदी, जेवरात लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed