{"_id":"e70345fd3bf7dc129f908f0d4366d4ec","slug":"fire-station-soldier-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर स्टेशन में सिपाही को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायर स्टेशन में सिपाही को मारी गोली
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश के चलते फायर स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात सिपाही (फायर मैन) को हमलावरों ने गोली मार दी।
गंभीर हालत में सिपाही में हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं, सिपाही के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गौतमबुद्धनगर के जेवर स्थित गांव चिरौली निवासी रामवीर (42) फायर स्टेशन पर फायरमैन के पद पर तैनात हैं। फायर स्टेशन के पास ही उन्होंने अपना मकान बना रखा है।
शुक्रवार देर रात रामवीर फायर स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान कार सवार हमलवार पहुंचे और रामवीर को गोली मार दी। गोली रामवीर में पेट में लगी।
वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। फायर स्टेशन पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
इस दौरान लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर सीओ आरएल निरंजन और कोतवाली प्रभारी आरके शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
आनन-फानन में फायरमैन रामवीर को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उन्हें हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
हमलावरों के हौसले बुलंद, पुलिस पस्त
जब पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की क्या बिसात है। बता दें कि, करीब छह माह पहले भी नगर कोतवाली क्षेत्र में शिकारपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान रोकने पर एक ट्रक चालक ने होमगार्ड को कुचल दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटा था। उस मामले में पुलिस अभी तक जांच ही कर रही है।