{"_id":"5942d89a4f1c1bd63d8b46c2","slug":"females-flee-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बेहोश कर भाग गई युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को बेहोश कर भाग गई युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
बेहोश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले साथ रहने की जिद पर पुलिस ने जिस युवती को झाड़फूंक करने वाले तांत्रिक बाबा के सुपुर्द किया था, वही युवती खाने में नशीला पदार्थ देकर बाबा समेत पूरे परिवार को बेहोश कर गायब हो गई। सुबह जब पड़ोसियों ने परिवार को बेहोश पड़े देखा तो 100 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में पड़े परिवार को अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर मेडिकल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवती नगदी और कुछ सामान भी लेकर गई है। अभी तक परिजन कुछ भी बताने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती घर आने वाले झाड़ फूंक वाले तांत्रिक बाबा के प्रेम जाल में फंस कर उसके साथ भाग गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद थाने पहुंची युवती की जिद पर बालिग होने के कारण पुलिस ने उसे बाबा के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
उसके बाद वह बाबा के साथ कस्बा स्थित मोहल्ले में उसके घर पर रहने लगी थी। केवल तीन दिन रहने के बाद बुधवार को रात में उसने खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसे खाने के बाद बाबा समेत उसकी मां, बहन, भाई, भाई की पत्नी, बड़ी बहन और उसका पति समेत परिवार के लोग बेहोश हो गए।
सुबह जब पड़ोसियों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने बेहोशी की हालत में बाबा और परिवार के लोगों को सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बुलंदशहर रेफर कर दिया।