फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Female doctor at the health department official leveled serious charges

‘तुम्हारे पति तो बाहर हैं, मैं तुम्हें खुश कर दूंगा’

Fri, 12 Aug 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 12 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Female doctor at the health department official leveled serious charges
रेप - फोटो : ब्यूरो

महिलाएं अब सफर क्या, नौकरी में भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक के पद पर तैनात एक महिला ने स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अफसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला डॉक्टर ने इस अफसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की कोशिश के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


पीड़िता की आपबीती सुनकर पिता ने बुलंदशहर स्थित अफसर के कार्यालय पर हंगामा किया। पीड़ित पिता ने सिकंदराबाद कोतवाली में तहरीर भी दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


सिकंदराबाद क्षेत्र के एक अस्पताल में तैनात एक महिला डॉक्टर शुक्रवार को अपने इंस्पेक्टर पिता के साथ बुलंदशहर स्थित स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर पहुंची। महिला डॉक्टर और उसके पिता ने एक वरिष्ठ अफसर पर आरोप लगाया कि वह रात के वक्त अस्पताल में चेकिंग को पहुंचते हैं और भद्दे कमेंट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अफसर ने इस महिला चिकित्सक से कहा कि तुम्हारे पति को बाहर गए हुए हैं, तुम मुझे खुश कर दो और मैं तुम्हें खुश कर दूंगा। यदि बात नहीं मानी गई तो वह उसे तबाह कर देगा। आरोप है कि इस अफसर की बात नहीं मानने पर उसने उसका दो बार वेतन रोक दिया।

पीड़ित ने अपने इंस्पेक्टर पिता को आपबीती सुनाते हुए खुदकुशी की बात कही। इसके बाद  इंस्पेक्टर पिता आनन-फानन में सिकंदराबाद पहुंचा और अपनी बेटी को लेकर स्वास्थ्य विभाग आया। पीड़ित ने बताया कि इस अफसर द्वारा लगातार उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

जब उत्पीड़न बर्दाश्त के बाहर हो गया तो उसने अपने पिता को आपबीती सुनाकर खुदकुशी की बात कही, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। पीड़ित पिता ने सिकंदराबाद कोतवाली में मामले की तहरीर दिए जाने का दावा किया है। हालांकि सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कोई भी तहरीर आने से मना कर दिया है। 

स्वास्थ्य अफसर बेटी पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। बेटी ने आपबीती सुनाई और खुदकुशी की बात कही। मैंने तत्काल एक परिचित को उसके पास भेजा ताकि वह खुदकुशी न कर ले। बेटी के लिए मैं कानूनी लड़ाई लडूूंगा। -पीड़ित डॉक्टर का पिता


 मैंने सिकंदराबाद अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सिका गायब मिलीं। मैंने उनका नियमानुसार वेतन रोक दिया। यदि मेरे खिलाफ कोई साक्ष्य हैं तो वह दिखाएं। मेेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है।-आरोपी स्वास्थ्य अधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed