{"_id":"590ccfd94f1c1b0b3944381e","slug":"farmers-encircle-the-center-in-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया केंद्र प्रभारी का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों ने किया केंद्र प्रभारी का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 06 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (अ) के कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ शुक्रवार को नवरन मंडी स्थित गेंहू क्रय केन्द्रों पर हंगामा करते हुए सहकारी संघ के केन्द्र प्रभारी का घेराव किया। किसानों ने आरोप लगाया कि केन्द्रों पर किसानों का गेंहू अधिक तौला जा रहा है।
जिससे किसान घटतौली के शिकार है। किसानों का आरोप था कि गेहूं तुलवाने पर उनसे छनाई व उतराई के नाम पर दस रुपये प्रति कुंतल लिया जा रहा है। शुक्रवार को भाकियू नेता वीरपाल सिंह, सेंसरपाल सिंह, बदरे आलम, रामभूल सिंह तोमर, जसवंत सिंह, मांगेराम, तेजवीर सिंह, कैप्टन विजय सिंह, राजेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र गिरी, अनवार आदि पहले कृषि उत्पादन मंडी समिति के कार्यालय पहुंचे वह मंडी सचिव के न मिलने पर रोष जताया।
विज्ञापन
वहां मौजूद स्टॉफ ने बताया कि मंडी सचिव ऑफिस कार्य से एसडीएम के पास बुलंदशहर गये है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने केन्द्र प्रभारी का घेराव किया। केन्द्र प्रभारी अनिल त्यागी ने तौल में गड़बड़ी से इंकार किया। तब भाकियू नेता की शिकायत पर तहसीलदार जीतलाल सैनी मौके पर पहुंचे। उनके सामने भी कुछ बोरियों में वजन ज्यादा मिला। वहां मौजूद आरएफसी के केन्द्र पर भी तहसीलदार ने जांच कराई।
विज्ञापन