फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Facebook posted pornographic photos of ex-wife

फेसबुक पर डाले पूर्व पत्नी के अश्लील फोटो

Sun, 26 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 26 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Facebook posted pornographic photos of ex-wife
फेसबुक

विज्ञापन

एमसीए पास युवक ने तलाक के बाद अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीर फेसबुक पर फेक एकाउंट बनाकर अपलोड कर दिए। सोशल साइट पर फोटो वायरल होते ही महिला के घर पर परिचितों की कॉल आनी शुरू हो गई। आरोप है कि पति ने तलाक होने के बाद महिला को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ने की धमकी दी थी।

उधर, युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। पति के साथ अनबन रहने पर शादी के ढाई साल बाद दोनों में तलाक हो गया। महिला ने बताया कि तलाक के बाद उसकी अश्लील तस्वीर फेसबुक पर पति ने डाल दी हैं जो उसने शादी के बाद खींची थीं।
विज्ञापन


युवती के भाई के फोन पर उसके दोस्तों के मैसेज और कॉल आने के बाद आरोपी के करतूत की जानकारी हुई। युवती के भाई ने बताया कि आरोपी ने तलाक के बाद उसकी बहन को धमकी दी कि उसे समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने पुलिस से आरोपी तथा उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। युवती का कहना है कि आरोपी के इस हरकत से उसके मान सम्मान को क्षति पहुंची है। इस मामले में युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी ग्रेजुएट है।


आरोपी उसकी बेटी को शादी आए दिन तंग करता था। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उसका कंप्यूटर और लैपटॉप थाने मंगाया है।

पहले फोन पर दे दिया था तलाक
युवती के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक पहले फोन पर ही तलाक दे दिया था। बाद में कोर्ट से तलाकनामा हुआ।

पुलिस के सामने फोटो डिलीट की
 युवती के भाई ने बताया कि थाने में आरोपी से फेसबुक पर डाली गई फोटो परिजनों के सामने डिलीट कराई गई। वह अभी भी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। क्योंकि फोटो अब तक डाउनलोड भी किए जा चुके होंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed