{"_id":"589e17864f1c1b7b0d379102","slug":"entered-the-house-of-a-girl-trying-to-rape2","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 11 Feb 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के शिकारपुर तिराहा निवासी एक महिला के घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने रेप की कोशिश की। आरोपी ने विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए। फिर आरोपी ने अपने परिजनों के साथ पीड़ित परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
शिकारपुर तिराहा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 12 फरवरी को उसके घर में सगाई है। छह फरवरी की शाम करीब छह बजे परिजन बाजार से सामान खरीदने गए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर पड़ोसी युवक घर में घुस आया। आरोपी ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और रेप की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। परिजन जब घर लौटे तो महिला ने आपबीती बताई। इसी बीच आरोपी युवक दोबारा अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडों लेकर घर में घुस आया और परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश
मोहल्ले के ही लड़के ने घेर में खेल रही मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी ऑठ वर्षीय बेटी कक्षा दो की छात्रा है।
बृहस्पतिवार की शाम वह घेर में खेल रही थी। बच्ची को अकेला खेलता देख मोहल्ला का ही सुमित बच्ची का मुंह दबाकर घेर में बने कमरे में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की कोशिश की। इंस्पेक्टर वीके मिश्रा ने बताया की पीड़िता के पिता की तहरीर पर सुमित के खिलाफ रेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।