{"_id":"fe8d3d061b7a8c98c16e5e93f877ca5b","slug":"enquiry-setup-to-find-guilty-sub-inspector-in-stampede-after-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस दरोगा के डंडे से मचा बवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किस दरोगा के डंडे से मचा बवाल
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
मानपुर में हुए विस्फोट में नितिन की मौत के बाद हुए बवाल के कारणों पर अफसरों के कान खड़े हो गए हैं।
दरोगा के डंडे से मचे बवाल पर एसपी देहात ने जांच बैठा दी है। जांच में दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई की भी बात कही है।
मामले की जांच कौन करेगा इस बारे में अभी खुलासा नहीं किया है।
बता दें कि बुधवार शाम शिकारपुर के गांव मानपुर के निकट बमनुमा पोटली फटने से नितिन की मौत हो गई थी।
गुस्साए नितिन के परिजनों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मुआवजे की मांग को लेकर शिकारपुर स्थित जहांगीराबाद चुंगी पर हाईवे जाम कर दिया था।
सूचना पर सीओ खुर्जा और एसडीएम शिकारपुर मौके पर पहुंचे थे। गुस्साए लोगों ने लिखित में आश्वासन लेने के बाद ही जाम खोलने की बात कही थी।
एसडीएम ने जाम खुलवाने के लिए लिखित में आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया था।
इसी दौरान एक दरोगा ने एक युवक पर डंडा चला दिया। शांतिपूर्वक जाम खुलने के बाद लोगों को आखिर किसने भड़काया।
गुस्सा इस कदर लोगों के सिर चढ़ गया कि उन्होंने रोडवेज बस को भी फूंकने की कोशिश की।
दरोगा की लापरवाही के चलते पुलिस और प्रशासनिक अफसरों समेत सैकड़ों लोगों की जान खतरे में आ गई।
बताते हैं कि वह दरोगा शिकारपुर थाने की एक महत्वपूर्ण चौकी पर तैनात हैं।
एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
‘भोले भाले लोगों का उत्पीड़न कर रही पुलिस’
भाजपा के जिलाध्यक्ष डीके शर्मा ने कहा कि शिकारपुर में बवाल के बाद अज्ञात में दर्ज रिपोर्ट की आड़ में पुलिस भोले भाले और मजदूर लोगों का उत्पीड़न कर रही है।
उन्होंने मांग की कि पुलिस उत्पीड़न की कार्रवाई को बंद करे। शुक्रवार को वह हादसे में शिकार हुए नितिन और घायल बच्चों के परिवारों से मिलने शिकारपुर पहुंचे थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने मृतक नितिन के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव सहायता सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
अवैध तरीके से बारूद बनाने वालों पर नजर
शिकारपुर के मानपुर में हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने अपने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कौन और कितने लोग कोतवाली क्षेत्र में अवैध तरीके से बारूद बना रहे हैं।
पुलिस जल्द ही उन्हें पकड़कर घटना के बारे में जानकारी जुटाएगी।