{"_id":"16fbc3604781a746ea348da82ca84d23","slug":"electoral-revenge-burned-cane-fields-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में फूंक दिया गन्ने का खेत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में फूंक दिया गन्ने का खेत
अमर उजाला, चोला
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
धमैड़ा नारा गांव में चुनावी रंजिश के चलते किसान के गन्ने की फसल में किसी ने आग लगा दी। इसके चलते 10 बीघा गन्ना और बौंगे-बिटौरे जलकर राख हो गए। पीड़ित ने तहरीर दी है।
धमैड़ा नारा निवासी नरेश शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके खेत में 20 बीघा गन्ने की फसल खड़ी है। फसल के पास दो भूसे की बौंगी और दो बिटौरे रखे हुए थे।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 5 बजे जब नरेश खेत पर पहुंचा तो देखा कि किसी ने उसके खेत में आग लगा दी है। उसने फौरन दमकल कर्मियों को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंची दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक 10 बीघा गन्ने की फसल, दो भूसे की बौंगी और दो बिटौरे जलकर राख हो गए थे।
विज्ञापन
नरेश ने पुलिस को बताया है कि चुनावी रंजिश के चलते किसी ने उसके खेत में आग लगाई है। चौकी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।