{"_id":"5921e18e4f1c1b3c6a536286","slug":"drug-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 22 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पत्नी को तलाक न देने पर पति को हत्या की धमकी देने वाले सिरफिरे आशिक ने नया कारनामा कर दिया। आरोपी ने महिला की मां के साथ मिलकर उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप कर दिया। आरोपी ने उसके पति के जरूरी दस्तावेज भी कब्जे में ले लिए हैं, जिनके सहारे वह ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने एक युवक से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। एक साल से एक युवक उसे परेशान कर रहा है। वह पति को तलाक न देने पर हत्या की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
पति ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते आरोपी के हौसले और बढ़ गए। पीड़िता ने बताया कि 16 मई 2017 की दोपहर करीब ढाई बजे वह घर पर मां के साथ थी। इसी दौरान सिरफिरा युवक घर में घुस आया। उसने कमरे का ताला तोड़कर पति की दो जरूरी फाइल, शैक्षिक दस्तावेज व बैग में रखे पांच हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उससे रेप किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पति के घर लौटने पर जब उसने आप बीती बताई तो आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर धमकी देना शुरू कर दिया।
आरोपी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की है। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।