{"_id":"583f175a4f1c1b9345de6fad","slug":"drew-crowds-to-open-accounts-between-rumor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह के बीच खाते खुलवाने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफवाह के बीच खाते खुलवाने को उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीरो बैलेंस के खातों में केंद्र सरकार द्वारा रुपये डलवाने की अफवाह के बीच बुधवार को तहसील में खाता खुलवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। व्यवस्था बनाने के लिए तहसील प्रशासन ने टोकन वितरण कर भीड़ को संभाला। दैनिक मजदूरों, असंगठित श्रमिकों को बैंक के माध्यम से लेन-देन करने के लिए केंद्र सरकार के आदेश के अनुपालन में जीरो बैलेंस पर खाते खोले जा रहे हैं।
मजदूरों, असंगठित श्रमिकों के खाते खोलने के लिए नगर की पीएनबी शाखा ने तहसील परिसर, औद्योगिक क्षेत्र सहित नगर में 6 काउंटर खोल रखे हैं। बुधवार को नगर में अफवाह फैल गई कि नए खातों में केंद्र सरकार दो लाख रुपये डलवाएगी। अफवाह के बीच खाते खुलवाने के लिए तहसील में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
सैकड़ों की तादात में लोगों के पहुंचने से तहसील परिसर में अव्यवस्था का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। तहसीलकर्मियों ने खाता खुलवाने के लिए जमा लोगों को टोकन का वितरण कर हालात को संभाला।
विज्ञापन
जीरो बैलेंस खाता के लिए मारामारी
स्याना तहसील मुख्यालय पर बैंकों में जीरो बैलेंस खाता खुलवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को 500 से अधिक खाते खोले गए। लोगों में चर्चा है कि काला धन जीरो बैलेंस खातों में सरकार द्वारा दिया जाएगा। इसी आशंका के चलते सैंकड़ों महिलाएं, बच्चों व पुरूषों की भीड़ स्याना तहसील पर लगी हुई है।
तहसीलदार इदरीश अहमद का कहना है कि आवेदकों से बैंक खाता खुलवाने के लिए आवश्यक प्रपत्र लेकर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
अफसर बोले
रुपये डालने की अफवाह पूरी तरह से गलत है। तहसील में काउंटर दैनिक मजदूरों, असंगठित श्रमिकों के खाते खोलने के लिए लगाए गए है। अन्य किसी भी व्यक्ति का खाता यहां नहीं खोला जाएगा। -एसडीएम कन्हई सिंह।