फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   doctor sentenced fiveyear imprisonment for spying for pakistan

पाक को दी सेना की सूचना डॉक्टर को 5 साल कैद

Thu, 18 Feb 2016 11:33 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
doctor sentenced fiveyear imprisonment for spying for pakistan
कस्बा स्याना से वर्ष 2002 में पाक को सेना की गुप्त सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी को बृहस्पतिवार अदालत ने पांच साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


यह फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सपना त्रिपाठी ने सुनाया है।


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 24 मई 2002 को स्याना पुलिस ने क्लीनिक चलाने वाले डॉ. मोहम्मद हाशिम को पाकिस्तान को भारतीय सेना की गुप्त सूचनाएं देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


डॉ. हाशिम ने पुलिस के समक्ष कबूल किया था कि वह पाक के लिए सऊदी अरब में मोहम्मद आरिफ को भारतीय सेना की गोपनीय सूचनाएं भेजता है। इसकी एवज में उसे पैसे मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हाशिम के क्लीनिक से गोपनीय सूचनाओं की फाइल, जम्मू-कश्मीर आर्मी का नक्शा आदि कागजात भी बरामद किए थे।  राजेश कुमार गुप्ता के अनुसार यह मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सपना त्रिपाठी की अदालत में विचाराधीन था।


अभियोजन की ओर से 12 साक्षी और आरोपी की ओर से दो साक्षी प्रस्तुत हुए। माल मुकदमा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बहस के उपरांत न्यायाधीश ने डॉ. मोहम्मद हाशिम को पांच साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed