फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   doctor beaten father in low in police station.

थाने में डॉक्टर ने ससुर को पीटा

Sat, 23 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 23 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
doctor beaten father in low in police station.
शादी के महज सात माह बाद पत्नी से अलग रह रहे डॉक्टर ने समझौते के दौरान महिला थाने में ससुर की पिटाई कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन


डॉक्टर महिला ने अपने पति के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। बता दें कि सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के प्राणगण गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से डॉक्टर है।
विज्ञापन


अप्रैल 2015 में उसने परिजनों की सहमति से दिल्ली निवासी प्रेमी डॉक्टर से शादी कर ली। तब से वह पति के साथ रह रही थी। आरोप है कि शादी के बाद ही उसके पति का व्यवहार बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन कहासुनी होने लगी। इसी बीच डॉक्टर पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके चलते करीब 15 दिन पहले वह मायके में आकर रहने लगी।

युवती ने अपने पति और सास-ससुर पर दहेज व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। इसी मामले को लेकर महिला थाने पर शनिवार दोपहर दोनों पक्ष समझौते के लिए पहुंचा था।

बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में बहसबाजी हो गई। देखते ही देखते डॉक्टर ने अपने ससुर की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया।


युवती ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। बाद में मामला शांत होने पर दोनों पक्ष बिना समझौते के ही लौट गए। एसओ महिला थाना सरिता द्विवेदी ने बताया कि समझौते के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed