फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   docter damaged intestine during operation of appendicitis.

ऑपरेशन किया पथरी का, काट दी आंत

Wed, 23 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Wed, 23 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
docter damaged intestine during operation of appendicitis.
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में पथरी का गलत ऑपरेशन करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पथरी के ऑपरेशन के दौरान मरीज की आंत काट दी, जिससे मरीज के जान माल पर बन आई।
विज्ञापन


पीड़ित ने अस्पताल संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुलावठी रोड स्थित मोहल्ला बगिया गोरखी निवासी साजिद पुत्र इसहाक ने बताया कि गत 16 अक्तूबर को बाजार माधोदास अंसारियान स्थित एक निजी अस्पताल में उसने पथरी का आपरेशन कराया था।
विज्ञापन


आरोप है कि चिकित्सकों ने ऑपरेशन के दौरान गलती से बड़ी आंत काट दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत उसे डॉक्टरों ने हायर सेंटर भेज दिया था।

उसने बताया कि गलत आपरेशन के कारण उसके जान पर तो बन ही आई, साथ ही लाखों रुपये का अतिरिक्त खर्चा भी उसे वहन करना पड़ा। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं,अस्पताल संचालक मामले को पूरी तरह से बेबुनियाद बता रहे हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed