{"_id":"592090444f1c1b8523f23e5b","slug":"divorce-your-wife-or-shoot-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी पत्नी को तलाक दे वरना गोली मार दूंगा...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपनी पत्नी को तलाक दे वरना गोली मार दूंगा...
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 21 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
अपनी पत्नी को तलाक दे वरना गोली मार दूंगा...
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में एक दंपति का सिरफिरे आशिक ने जीना मुहाल कर दिया है। सिरफिरा आशिक खुद को महिला का प्रेमी बताकर उसके पति पर तलाक देने को दबाव बना रहा है। तलाक न देने पर वह दोनों को फोन पर हत्या की धमकी दे रहा है। उसने स्पष्ट कहा है यदि अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया तो वह गोली मार देगा। पीड़ित युवक ने नगर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
एक सिरफिरे आशिक की हरकत आजकल शहर में चर्चा बनी हुई है। सुशीला विहार द्वितीय निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसने रोडवेज डिपो के निकट रहने वाली एक युवती से 16 सितंबर 2015 को प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
28 अक्तूबर 2016 में सुनारों वाली गली निवासी एक सिरफिरे आशिक का फोन युवती के पति के मोबाइल पर आया। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि उसकी पत्नी बहुत सुंदर है। वह मेरे साथ होनी चाहिए। मैं उससे प्रेम करता हूं।
विज्ञापन
युवक के प्रेम विवाह करने पर आपत्ति जताते हुए उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। सिरफिरे आरोपी ने युवती के अपहरण की धमकी दे डाली। उसने युवक पर अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए दबाव बनाया। तलाक न देने पर उसने हत्या की धमकी दी।
15 मई 2017 की रात आठ बजे और रात 10 बजकर 36 मिनट पर कई बार आरोपी ने फोन करके हत्या करने की धमकी दी। फोन पर लगातार धमकी मिलने के चलते युवक का परिवार दहशत में है। पीड़ित युवक और उसकी पत्नी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।