फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Deputy SP of central intelligence bureau looted.

लिफ्ट देकर आईबी के डिप्टी एसपी को लूटा

Tue, 19 Jan 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Deputy SP of central intelligence bureau looted.
दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के डिप्टी एसपी को लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने सोने की चेन, नगदी और एटीएम कार्ड लूट लिया।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने तमंचे के बल पर डिप्टी एसपी से एटीएम कार्ड का कोड भी पूछ लिया। फिर उनकी मोबाइल का बैट्री निकालकर गाड़ी से उतारकर भाग गए।

पता चला है कि बदमाशों ने एटीएम कार्ड से नगदी भी निकासी की है। डिप्टी एसपी ने तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार नगर के कास्थबाड़ा निवासी सचिन कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद ने बताया कि वह आईबी में डिप्टी एसपी के पद पर कार्यरत हैं।

17 जनवरी की शाम 5.10 बजे वह सिकंदराबाद-दनकौर बस स्टैंड पर दिल्ली जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक कार वहां आकर रुकी। फिर कार चालक दिल्ली जाने के लिए आवाज लगाने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद सचिन कार में सवार हो गए। जैसे ही वह कार में बैठे उनके साथ दो युवक भी कार में बैठ गए। दनकौर रोड पर करीब एक किमी कार दौड़ाने के बाद चालक ने सीट के नीचे से दो तमंचे निकालकर पीछे बैठे युवकों को पकड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने डिप्टी एसपी की कनपटी पर तमंचे सटाकर बंधक बना लिया। फिर बोले- ‘हमें पता है तुम 13 लाख की पेमेंट लेकर जा रहे हो उसे हमें दे दो’।

जब सचिन ने इनकार किया तो बदमाश कोट पुल वाले टोल प्लाजा से पहले कार को जंगल में मोड़ दिया। फिर सचिन से सोने की चेन, चार हजार नगदी, एटीएम कार्ड लूट लिए।

सचिन कुमार ने बताया कि लुटेरों ने तमंचे के बल पर एटीएम कार्ड का कोड भी पूछ लिया। इसके बाद उनकी मोबाइल की बेट्री निकालकर उन्हें जंगल में छोड़कर भाग गए।


किसी तरह सचिन घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती बताई। काफी देर बाद जब मोबाइल में बैट्री डाला तो एटीएम कार्ड वाले अकाउंट से 10900 रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला। इसके बाद सचिन ने बैंक को फोन कर एटीएम को ब्लॉक कराया।

डिप्टी एसपी की तहरीर पर तीन लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
कोतवाली प्रभारी केपी सिंह


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed