फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Departing from the death of the father of the daughter Hartatak

बेटी के विदा होते ही पिता की हार्टअटैक से मौत

Wed, 08 Feb 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 08 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Departing from the death of the father of the daughter Hartatak
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

रेलवे में दिल्ली में क्लर्क के पद पर तैनात पिता अपनी बेटी की जुदाई सहन नहीं कर सका। बेटी की डोली उठने के एक घंटा बाद ही पिता को बेटी के वियोग के सदमे से हार्टअटैक आ गया। अस्पताल ले जाते समय पिता की रास्ते में ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी महिपाल शर्मा (52) रेलवे में दिल्ली में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। वह परिवार के साथ दिल्ली में ही रहते थे। परिवार के अन्य लोग आज भी गांव में रह रहे है। उनके चार बेटी निशी, पिंकी, नेहा, डोली उर्फ नीलम, सबसे छोटा बेटा राहुल है। बड़ी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


छोटी बेटी डोली की शादी करने के लिए वह परिवार के साथ गांव धनौरा में आए हुए थे। सोमवार की शाम डोली की फरीदाबाद से बारात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे डोली की विदाई हुई। परिवार के लोगों ने बताया कि डोली की विदाई होते ही पिता महिपाल गमजदा हो गए। बेटी का वियोग वह सहन नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोली की विदाई के एक घंटे बाद ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उपचार के लिए उन्हें झाझर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर महिपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया कि बुलंदशहर ले जाते समय रास्ते में करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। महिपाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।  सांत्वना देने के लिए शोकागुल परिवार के यहां लोगों का तांता लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed