फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Deceived by false promises of employment to two million by policemen.

नौकरी का झांसा देकर पुलिसकर्मी से दो लाख ठगे

Wed, 18 Nov 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 18 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Deceived by false promises of employment to two million by policemen.
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ठग ने पुलिसकर्मी से उसके बेटे की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


छह माह बाद भी जब बेटे की नौकरी नहीं लगी तो पुलिसकर्मी ने आरोपी से रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने पुलिसकर्मी को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।

 मामले में नगर पुलिस ने एसपी सिटी के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस लाइन निवासी नौनिहाल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह यमुनापुरम स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाले योगेंद्र सिंह से उनकी अच्छी जान पहचान है। योगेंद्र और उनका भतीजा वेदप्रकाश दादरी में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फरवरी 2015 में वेदप्रकाश की शादी शालू पुत्री स्व. महेंद्र सिंह निवासी वल्लभगढ़ के साथ हुई थी। अप्रैल 2015 में योगेंद्र के घर शालू के बहनोई तारा निवासी वल्लभगढ़ से उसकी मुलाकात हुई।


 जहां तारा ने नौनिहाल को झांसे में लेकर कहा कि उसके रेल मंत्रालय में रिश्तेदार हैं। वह उसके बेटे मुकेश की रेलवे में गेट मैन के पद पर नौकरी लगवा देगा। शुरू के छह महीने अस्थायी और उसके बाद स्थायी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed