फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dead bodies placed under the truck parked on the highway

हत्या कर हाईवे पर खड़े ट्रक के नीचे डाला शव

Thu, 08 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 08 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies placed under the truck parked on the highway
ट्रक - फोटो : अमर उजाला

एनएच-91 पर जहां मां-बेटी से गैंगरेप हुआ था, उसके पास एक ट्रक चालक की हत्या कर शव उसके ही ट्रक के नीचे डाल दिया गया। ट्रक में माल सही-सलामत मिलने और क्लीनर के न होने के चलते पुलिस मामला रंजिशन हत्या का ही मान रही है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 गांव बहलोलपुर थाना तरवां जिला आजमगढ़ निवासी हरवंश राजभर(45) पुत्र रामनाथ इलाहाबाद निवासी कमलेश के ट्रक यूपी 71 बीटी 9370 पर ड्राइवरी करता था। हरवंश 1 सितंबर की शाम कोलकाता से एवरेडी कंपनी की बैट्री(सेल) लेकर गाजियाबाद के लिए चला था। 5 सितंबर को हरवंश इलाहाबाद पहुंचा।
विज्ञापन


कुछ घंटे ट्रक मालिक के पास रुकने के बाद वह दोबारा गाजियाबाद के लिए चल दिया। बुधवार रात हरवंश ट्रक लेकर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दोस्तपुर के पास पहुंचा। बुधवार रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गैंगरेप स्थल से कुछ मीटर की दूरी पर ट्रक के नीचे चालक की लाश पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चालक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक की आंख के पास से खून निकल रहा था। गले पर भी नाखून के निशान थे। ट्रक मौके पर खड़ा होने और उसमें लदे माल के लूट के संकेत नहीं मिलने से पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

साथ ही ट्रक पर क्लीर न होना भी मामले को उलझा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शौच को गई युवती की गला दबाकर हत्या
जहांगीराबाद(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के गांव जमराऊ में शौच को गई युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव जमराऊ निवासी धर्मवीर कश्यप की पुत्री कविता (17) बुधवार की रात को शौच के लिए गई थी। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने कविता की तलाश की तो कविता का शव एक खेत में पड़ा मिला।

कविता की उसके ही दुपट्टे से गला घोटकर हत्या की गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि  तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


5 सितंबर को हरवंश ट्रक लेकर इलाहाबाद से गाजियाबाद के लिए चला था। हाईवे पर ट्रक के नीचे हरवंश की लाश मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-अनीस अहमद अंसारी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed