{"_id":"089d3e839685db4102a1ff89228a23a7","slug":"culprit-of-pilakhna-massacre-will-be-sentenced-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों के लिए आज होगा सजा का एलान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारों के लिए आज होगा सजा का एलान
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरौरा थाना क्षेत्र के गांव पिलखना में दो साल पहले भट्ठा बंटवारे के विवाद में अपने सगे माता-पिता, भाई, भाभी, भतीजा और भांजी की हत्या करने वाले चारों दोषियों मौमीन पुत्र मौसम खां, नाजरा पत्नी मौमीन, साजिद पुत्र जैकम और जैकम पुत्र जफर खां को आज कोर्ट सजा सुनाएगी।
2 जनवरी को कोर्ट ने सभी चारों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा का निर्णय सुरक्षित रख लिया था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नवनीत कुमार शर्मा ने बताया कि वादी अली शेरखां पुत्र मौसम खां ने 23 जनवरी 2014 को थाना नरौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह चार भाई थे।
उसने बताया कि उसके पिता मौसम खां ने अपने छोटे बेटे मौमीन खां को भट्ठे में हिस्सा नहीं दिया था। भट्ठे को पिता मौसम खां व शौकीन चला रहे थे। अलीशेर ने पुलिस को बताया कि ताऊ के लड़के जैकम पुत्र जाफर खां, साजिद पुत्र जैकम उनके कारोबार को देखकर खुश नहीं थे।
विज्ञापन
जमीन पर ईंट पाथने को लेकर मुकदमा भी चल रहा था। जिसके चलते वह रंजिश मानने लगे। छोटा भाई मौमीन आरोपियों से मिल गया। 23 जनवरी की रात करीब 8.30 बजे मौमीन अपनी पत्नी नाजरा, जैकम व साजिद अपने हाथों में छुरी लेकर आ गए।
आरोपियों ने पिता मौसम खां, मां असगरी, भाई शौकीन खां, भाभी सन्नो, भतीजा सनद और भांजी मुस्कान की हत्या कर दी थी।