{"_id":"57e1796c4f1c1bc409a829d6","slug":"crockery-set-fire-to-the-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉकरी शोरूम में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रॉकरी शोरूम में लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे स्थित सीजीसीआरआई के नजदीक स्थित एक क्रॉकरी शोरुम पर सोमवार रात चोरों ने धावा बोलते हुए आग लगा दी। आग से पॉटरी संचालक को लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पंचवटी कालोनी निवासी पॉटरी कारोबारी विनोद खुराना ने बताया कि हाईवे स्थित सीजीसीआरआई के समीप उनका क्रॉकरी का शोरुम है। आरोप है कि सोमवार रात बदमाशों ने पॉटरी पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
संचालक ने बताया कि पॉटरी में सीसीटीवी कैमरे लगे देख बदमाशों ने कैमरे के सेटअप में आग लगा दी। इसके चलते पूरे शोरूम में आग लग गई। आग से लाखों की कीमत के फर्नीचर, कंप्यूटर एसेसीरीज, क्रॉकरी जल गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रंजिशन नौकर ने घर में लगाई थी आग, गिरफ्तार
कस्बे के मौहल्ला नागरशैली निवासी नानकचंद उर्फ पप्पू हलवाई के घर में विगत सितंबर की रात आग लगी थी जिसमें पेड़ के सहारे बाहर कूदकर परिवार के लोग अपनी जान बचाने में कामयाब रहे थे। लाखों रुपये का सामान, बाइक व स्कूटी, जेनरेटर आदि काफी सामान जलकर स्वाहा हो गया।
पीड़ित पप्पू ने बताया कि कस्बा निवासी बलुआ उनके यहां नौकरी करता था जिसे दो साल पहले निकाल दिया था जिससे वह रंजिश मानता था। आरोपी बलुआ भतीजे गोपाल को मिला तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा मिर्च व चाकू से हमला करने का प्रयास किया। जिसे मौके पर तुरंत पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।