फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   criminal sought for extortion from Prison.

जेल से मांगी रंगदारी

Fri, 15 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 15 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
criminal sought for extortion from Prison.
शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी एक व्यक्ति को जेल से सजायाफ्ता बंदी ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, रंगदारी न देने पर परिवार सहित हत्या की धमकी दी है।
विज्ञापन


पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव मानपुर निवासी मुखत्यार सिंह पुत्र नाहर सिंह ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि करीब एक माह से लापता है।
विज्ञापन


पुलिस अभी तक उसे बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सत्यवती को जेल भेज दिया। जबकि सत्यवती का पति नरेश हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी सत्यवती के जेल पहुंचने से नरेश नाराज है। मुखत्यार सिंह का आरोप है कि गुरुवार रात करीब 8.30 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई।

कॉल करने वाले ने खुद को नरेश बताया। उसने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर परिवार सहित हत्या की धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने नरेश को केंद्रीय कारागार में शिफ्ट कराने की मांग की है।


जेल में मोबाइल होने का सवाल ही पैदा नहीं है। यदि उसने किसी और तरीके से रंगदारी मांगी है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-राजीव शुक्ला,जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed