{"_id":"a4522eb8dada0279e958b2aaf3641552","slug":"criminal-sought-extortion-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों की शादी के लिए मांगी रंगदारी, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहनों की शादी के लिए मांगी रंगदारी, गिरफ्तार
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले हार्डवेयर व्यवसायी और ज्वेलर्स से एक-एक लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले शातिर को पुलिस ने दबोच लिया है।
आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने बहनों के हाथ पीले करने के लिए कुख्यात बलराम ठाकुर के नाम की धौंस देकर रंगदारी मांगी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि करीब तीन दिन पहले आजाद कॉलोनी निवासी अंकुर अग्रवाल पुत्र ब्रजमोहन ने पुलिस को तहरीर दी थी कि कॉल कर उससे एक लाख की रंगदारी मांगी गई है।
कॉल करने वाले ने खुद को बुलराम ठाकुर का गुर्गा बताया है। उधर, एक ज्वेलर्स से भी शातिर ने इसी तरह एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि एक नंबर से कॉल करने पर शातिर को पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान जहांगीराबाद के अहीरग्राम निवासी राजीव के रूप में की गई है। राजीव ने बताया है कि उसे अपनी दो बहनों की शादी करनी है।
इसके लिए उसे पैसे की जरूरत थी। इसके बाद उसने क्षेत्र के कुख्यात बलराम ठाकुर के नाम का सहारा लिया। राजीव ने पुलिस को बताया कि उसने पहले एक सिम और मोबाइल चुराया।
विज्ञापन
बुलंदशहर आने के बाद हार्डवेयर व्यवसायी की दुकान के बाहर लिखे नंबर और होर्डिंग्स पर लिखे ज्वेलर्स के मोबाइल नंबर पर कॉल की। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि राजीव से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।