{"_id":"576ae0854f1c1bef58b480a8","slug":"couple-commits-suicide-by-poison-intake","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने खाया ‘जहर’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने खाया ‘जहर’
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट में शादी करने के लिए पांच दिन पूर्व घर से भागे कस्बा निवासी प्रेमी युगल ने मंगलवार शाम जहर खा लिया। समय रहते जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है।
कस्बा निवासी एक प्रेमी युगल 18 जून को भाग गया था। प्रेमी पर प्रेमिका को भगा ले जाने का आरोप लगा है। बताया गया कि दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे, इसलिए वह कोर्ट में शादी करना चाहते थे। शादी में अभिभावकों और गवाह आदि की उपस्थिति का मामला सामने आने पर प्रेमी युगल चुपचाप वहां से निकल गया।
कोर्ट से आने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को बुलंदशहर के एक गांव में उसके मामा के घर पहुंचा दिया और खुद रिश्तेदारी में चला गया। लड़की के मामा ने इसकी जानकारी बुगरासी में परिजनों को दी थी। तब परिजनों ने लड़की को बुगरासी बुला लिया।
विज्ञापन
लड़की के अपने घर पहुंचने की सूचना जब मंगलवार को प्रेमी को मिली तो उसने जहर खा लिया। प्रेमी के रिश्तेदारों ने उसे बुलंदहशर के एक डॉक्टर को दिखाया। वहां से प्रेमी को गाजियाबाद रेफर किया गया था। बताया गया कि जब प्रेमी के जहर खाने की सूचना प्रेमिका को लगी तो उसने भी जहर पी लिया। दोनों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है ।