{"_id":"57e962014f1c1b653b573cbc","slug":"chen-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखावटी पुलिस चौकी के पास महिला से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखावटी पुलिस चौकी के पास महिला से चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : ब्यूरो
थाना क्षेत्र की लखावटी पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने महिला से सोने की चेन लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पीड़िता के पुत्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन
स्याना के मोहल्ला मोड़ा का चौक निवासी विकास उर्फ विक्की अपनी मां के बुलंदशहर गया था। लौटते समय बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्थित लखावटी पुलिस चौकी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने बराबर में बाइक लगाकर महिला के गले से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे तमंचे की बट मारकर घायल कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने चौकी पहुंचकर मामले की सूचना देनी चाही तो पुलिस चौकी पर कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला।
विज्ञापन
पीड़िता के पुत्र ने महिला को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।