{"_id":"57cb19c14f1c1b92092cb080","slug":"cash-at-gun-point-and-robbed-of-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर बाइक और कैश लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर बाइक और कैश लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में दनकौर रोड पर बदमाशों ने बाइक सवार को हथियारों के बल पर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की। वहीं ककोड़ क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा के जंगलों में बाइक सवारों ने खेत पर काम कर रही महिला से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट भी की। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सलेमपुर कायस्थ निवासी राजेश बीती रात बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। दनकौर रोड पर हथियार बंद बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने विरोध करने पर राकेश के साथ मारपीट की। बदमाशों ने राजेश से बाइक और नगदी लूट ली।
विज्ञापन
शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किसी तरह राजेश अपने गांव पहुंचा। परिजनों के साथ मामले की जानकारी कोतवाली में दी। दूसरी ओर ककोड़ में शनिवार की सुबह गांव सुनपेड़ा निवासी देशराज की पत्नी दया अपने खेतों पर काम कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और रास्ता पूछने लगे।
विज्ञापन
महिला ने रास्ता बताना चाहा। इसी दौरान युवकों ने महिला पर तमंचे तान दिए और उसके कानों से कुंडल, नथनी लूट ली। जब महिला ने विरोध जताया तो बदमाशों ने उसके सर पर तमंचे की बट से वार किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने 100 नबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कॉबिंग की लुटेरों का कोई पता नहीं चल सका।
दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटे कुंडल और मोबाइल
चोला(ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव धमेड़ा-नारा मार्ग पर शनिवार दंपत्ति से बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर कुंडल और मोबाइल लूट लिया। मार्ग पर राहगीरों को आता देख बदमाश फरार हो गए। पीड़ित दंपति ने चोला चौकी में तहरीर दी है।
धमेड़ा-नारा निवासी बेनी प्रसाद शर्मा अपनी पत्नी उर्मिला के साथ शनिवार की सुबह चोला से अपने घर सामान खरीद कर गांव वाले जाने वाले मार्ग पर उतरे। जैसे ही वह टैंपो से उतरकर कुछ दूरी पर पहुंचे तो पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर रोक लिया।
बदमाशों ने उर्मिला के कुंडल और बेनी प्रसाद से मोबाइल लूट लिया। बदमाश जब उनसे रुपये छीनने का प्रयास कर रहे थे तो गांव की ओर आ रहे राहगीरों को देखकर बदमाश भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है तहरीर मिल गई है बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्दलूट की हुई दिनदहाड़े इस वारदात से धमेड़ा-नारा सहित आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।