{"_id":"51596a6e3ba10618743fed7619e5ce2b","slug":"cash-and-ear-rings-looted-from-the-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से नगदी व सोने के कुंडल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति से नगदी व सोने के कुंडल लूटे
अमर उजाला, खुर्जा
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
शिकारपुर रोड पर कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार दंपति से नगदी और सोने के कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। हालांकि पुलिस इस वारदात को संदिग्ध मान रही है।
गौतमबुद्धनगर के जेवर निवासी ब्रजेश शर्मा अपनी पत्नी के साथ बाइक से शिकारपुर स्थित रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार देर शाम कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया।
इसके बाद तीन युवक उतरे और ब्रजेश शर्मा को आतंकित कर उनके पास से पांच हजार की नगदी और पत्नी के सोने के कुंडल छीन लिए।
विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया और भाग गए। किसी तरह दंपति ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच की जा रही है।