फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Caresses child-abductor were getting stolen

बच्चे को बहला-फुसलाकर करवा रहे थे चोरी

Wed, 15 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 15 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Caresses child-abductor were getting stolen
‌file photo - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

ग्राम श्योरामपुर में चोरों ने बंद दुकान से सामान उड़ाने का अजब तरीका अपनाया। पता पूछने के लिए एक घर से बच्चे को साथ लिया और रास्ते में मिठाई खिलाकर दो सौ रुपये का लालच दिया। फिर बच्चे को रस्सी के सहारे दुकान में उतार दिया। संयोग से तभी दुकान का मालिक पहुंच गया जिसे देख चोर भाग निकले। बच्चा को बाहर निकालकर पूछताछ की गई तो सारा मामला खुला।

बच्चे ने चोरों के नाम भी बताए हैं। गांव निवासी किशन सिंह सोमवार रात आठ बजे खेतों से अपने घर आ रहा था। रास्ते में उसने देखा कि उसकी दुकान से तोड़ फोड़ की आवाज आ रही है वह दौड़ कर वहां पहुंचा तो दो युवक उसके जीने से उतर कर मथुरा नांगल गांव की ओर भाग रहे थे।
विज्ञापन


दुकान की दीवार कटी थी दुकान में एक बच्चा रस्सी खींच लेने को आवाज लगा रहा था। किशन के शोर मचाने पर पड़ोसी भी आ गए। दुकान में गांव का आठ वर्षीय लवकुश था। पूछताछ करने पर लवकुश ने बताया कि दो साथी राजे सिंह के घर का पता पूछ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी मां ने उनका घर बताने को मुझे उनके साथ भेजा था रास्ते में इन्होंने मुझे मिठाई दी और दो सौ रुपये देने की बात कहकर मुझे दुकान में रस्सी से उतार  दिया कहा इसमें सामान बांधते रहो हम खींच लेंगे। ग्रामीणों ने उसकी मां से जाकर जानकारी ली तो उसने भी यही बताया तो लवकुश को छोड़ दिया गया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि भाग रहे युवकों को उन्होंने देखा था वो मथुरा नांगल के रहने वाले हैं।

 कार का शीशा तोड़कर की चोरी
 नगर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुशीला विहार द्वितीय निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र दीपचंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 फरवरी की दोपहर वह गुड़गांव से अपने घर मारुति ऑल्टो से वोट डालने के लिए आया था।

वोट डालने के बाद रात में घर के दरवाजे पर कार को खड़ा कर दिया था। 12 फरवरी की सुबह देखा तो कार का एक शीशा टूटा हुआ था। कार से एक बेस ट्यूबवेल जेबीएल, दो स्पीकर सोनी, डैक सोनी, गाड़ी की नई स्टैपनी, गाड़ी की फुल टूल किट और जैक चोरी हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में कैद हुए चोर
नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बारात घर के बाहर से बाइक चोरी करते दो चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दोस्तपुर निवासी संजय सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 8.30 बजे अपनी बाइक बारात घर के बाहर खड़ी की थी।


इसके बाद वह अंदर चले गए थे। लौटकर आए तो बाइक चोरी हो गई थी। जब उन्होंने बारात घर के सीसीटीवी की वीडियो देखी तो दो चोर बाइक को ले जा रहे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed