फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Car collision over the entire family

कार की टक्कर से पूरा परिवार खत्म

Mon, 04 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 04 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Car collision over the entire family
का्रइम - फोटो : अमर उजाला

पांच महीने के बच्चे को डॉक्टर को दिखाकर लौट रहे बाइक सवार दंपति को सोमवार देर शाम कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम समेत तीनों लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक कार समेत भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और मृतकों की शिनाख्त की। इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधई के पास देर शाम सवा सात बजे हुआ।
विज्ञापन


गांव लोधई निवासी चंचल सिंह का 26 वर्षीय पुत्र विक्रम और उसकी पत्नी कुसुम (22) अपने पांच माह के बीमार पुत्र को जहांगीराबाद में डॉक्टर को दिखाने लाए थे। दवा दिलाकर गांव लौटते वक्त सायं करीब सवा सात बजे गांव से कुछ पहले सामने की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों सिर के बल सड़क पर गिरे। चालक यह देख कार सहित भाग निकला। राहगीरों ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल तीनों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां तीनों ने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही जहां पूरे गांव मे मातम पसर गया वही सैंकड़ों की तादात मे लोगो की भीड़ अस्पताल मे एकत्रित हो गई। समाचार लिखे जाने तक देर रात तक पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई मे जुटी थी।


कोतवाल प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाऐगा वही आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।  कोतवाल के मुताबिक मृतक विक्रम गांव के बाहर ही पिंचर आदि लगाने का काम करता था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed