फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   businessmen forced market shutdown and blocked highway against police inaction .

भड़के व्यापारी, बाजार बंद कर लगाया जाम

Thu, 11 Feb 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला, औरंगाबाद
अमर उजाला, औरंगाबाद Updated Thu, 11 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
businessmen forced market shutdown and blocked highway against police inaction .
तीन व्यापारियों से हिस्ट्रीशीटर और बलराज भाटी गैंग के टॉप शूटर अन्नी गुर्जर के नाम पर लाखों की रंगदारी मांगी गई है। सूचना देने पर भी पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर बृहस्पतिवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने बाजार बंद करने की कोशिश की और साढ़े बारह बजे हाईवे पर जाम लगा दिया। सीओ सिटी के आश्वासन पर व्यापारी दस मिनट बाद हाईवे से हटे।

बता दे कि नगर निवासी मेडिकल संचालक पंकज अग्रवाल, रेडिमेड व्यापारी चंद्रप्रकाश अग्रवाल और परचून के थोक व्यापारी मोहित अग्रवाल उर्फ मिक्की ने बुधवार को एसपी सिटी को तहरीर दी।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि खनौदा निवासी हिस्ट्रीशीटर अन्नी गुर्जर के नाम पर कुछ गुर्गे अलग-अलग नंबरों से फोन कर लाखों की रंगदारी मांग रहे है। बृहस्पतिवार की सुबह फिर पंकज अग्रवाल के पास रंगदारी के लिए फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से किसी तरह का सहयोग न मिलने पर पीड़ित अपनी दुकान बंद कर धरने पर बैठ गया। सूचना पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन अली, चेयरमैन राजकुमार लोधी, व्यापारी नेता राजेबाबू अग्रवाल, नगराध्यक्ष मनोज गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, हेमंत गुप्ता, भाजपा नेता प्रेम सैनी, नरेश तायल, सांसद प्रतिनिधि श्यामलाल लोधी, उमेश सिंघल, बोबी शर्मा, अतुल शर्मा, चेतन कंसल समेत व्यापारी मौके पर पहुंचे।

व्यापारियों ने बाजार बंदी का प्रयास किया और हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सिटी हिमांशु गौरव, एसओ कुशलपाल सिंह मौके पर पहुंचे और गुस्साए व्यापारियों को समझाया।

व्यापारियों का कहना था कि पुलिस की मिलीभगत से व्यापारियों से रंगदारी वसूली जा रही है। सीओ ने व्यापारियों को जल्द खुलासे का आश्वासन देकर उन्हे शांत किया।


पीड़ित व्यापारियों से पूछताछ की गई है। मोबाइल नंबर और रिकॉडिंग के आधार पर जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नही जाएगा।
-हिमांशु गौरव, सीओ सिटी


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed