{"_id":"9a2f25baeaef481d08bc1ec2b9470db8","slug":"businessman-accused-of-kidnapping-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को अगवा करने का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला, अहमदगढ़
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
थाना पुलिस को वाहन तलाशी के दौरान बृहस्पतिवार रात एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने अपहरण और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को लूट की कार के साथ दबोच लिया।
पूछताछ में उसने कई बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है। एसओ अहमदगढ़ महावीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पुलिस खुसरूपुर बगिया के पास वाहनों की तलाशी ले रही थी।
तभी एक संदिग्ध लग्जरी कार दिखाई दी। चालक पूछताछ में कार के कागजात दिखाने में असमर्थ रहा। चालक की पहचान रोहताश पुत्र हरपाल भैलई गांव थाना अहमदगढ़ के रूप में की गई।
विज्ञापन
रोहताश ने पुलिस को बताया कि उसने साथियों के साथ मिलकर यह कार 2 सितंबर की रात में नोएडा के सेक्टर-71 में इंजीनियर राहुल वर्मा से लूटी थी।
इसके बाद 24 अक्तूबर को गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी अनिल मित्तल पुत्र जयंती प्रसाद को अगवा कर लिया था। जिसके बाद 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
लेकिन पुलिस के पीछे लगने पर उसे जंगल में फेंक कर भाग गए थे। इस मामले में उसके चार साथी बाबू, अरविंद पुत्रगण अमीचंद, मोनू पुत्र ऊदल और रमन पुत्र चंद्रपाल निवासी गाजियाबाद जेल में बंद हैं।