फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Burglars robbed incident reconstructed family house

हादसे ने छीना परिवार चोरों ने खंगाला घर

Mon, 28 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 28 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Burglars robbed incident reconstructed family house
रुपये

विज्ञापन

 नगर कोतवाली क्षेत्र के साठा में एक परिवार के साथ हुए हादसे का फायदा उठाकर चार लोगों ने खुद को पीड़ित का रिश्तेदार बताकर उसके किराए का मकान खंगाल दिया। जब पीड़ित अस्पताल से तो उसे चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पड़ोसी किराएदार पर चोरी का आरोप लगाया है।

साठा निवासी ब्रजवाला पत्नी उमा शंकर शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित दयालबाग निवासी विजय वर्मा के मकान में किराए पर डेढ़ माह से रह रही है। ब्रजवाला मकान के निचले हिस्से में रहती है। ऊपरी हिस्से में भी किराएदार हैं। एक माह पहले ऊपरी हिस्से में रहने वाले राजू की पत्नी व लड़का कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन


दोनों की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। हादसे में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया था। राजू का दिल्ली में इलाज चल रहा था। तब से उस मकान का ताला लगा हुआ है। 25 नवंबर की रात 12 बजे चार लोग आए। जिनमें से एक ने खुद को राजू का पिता, दूसरे ने राजू का बहनोई, तीसरे ने राजू का फूफा और चौथे ने खुद का कार का ड्राइवर बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने शराब पी रखी थी। ब्रजवाला ने सभी लोगों से बैठने के लिए कहा और वह मकान मालिक को बुलाने के लिए चली गई। इतनी देर में सभी लोगों ने राजू के मकान का ताला खोल लिया और सामान नीचे उतार लिया। सामान पैक कर रहे थे तो मकान मालिक की पत्नी वहां आ गई। सभी लोगों ने मकान मालिक की पत्नी से कहा कि वह सामान ले जा रहे हैं।

मकान मालिक की पत्नी ने सामान ले जाने की अनुमति दे दी। 26 नवंबर को राजू के पिता व एक व्यक्ति आए। उन्होंने गाली-गलौंच करते हुए ब्रजवाला और उनके परिवार पर सामान चोरी का आरोप लगाया।

राजू ने कहा कि उसके घर में 35 हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, 20 तोले की पाजेब थी। राजू और उसके पिता ने सामान न लौटाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़िता ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed