फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BTech student dies in train accident

बीटेक छात्र की ट्रेन दुर्घटना में मौत

Mon, 22 May 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 22 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
BTech student dies in train accident
बीटेक छात्र की ट्रेन दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव करौंठी निवासी बीटेक के छात्र की दिल्ली में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रविवार को शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में हाहाकार मच गया । गमगीन माहौल में उसका गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

करौंठी निवासी सतेन्द्र सिंह का बीस वर्षीय पुत्र प्रशांत बीटेक के फाइनल ईयर का छात्र था। वह गाजियाबाद के आइडियल कालेज में पढ़ता था। शनिवार दोपहर गाजियाबाद से अपने दोस्त रजत के साथ दिल्ली पालिका बाजार गया था।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे वह शिवाजी ब्रिज स्टेशन पर आए और गाजियाबाद आने के लिए ट्रेन में चढ़ गए। ट्रेन में अधिक भीड़ होने पर प्रशांत गेट पर बैठ गया। अचानक झटका लगने पर वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसके सिर व हाथ कट गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत के गिरने पर उसका दोस्त रजत साहिबाबाद स्टेशन पर उतरा व परिजनों को फोन करके सूचना दी। प्रशांत का झज्जर की एक कंपनी में प्लेसमेंट हो चुका था। उसका बीटेक अंतिम वर्ष का केवल एक पेपर ही बचा था। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed