{"_id":"5841bb514f1c1bb61fde875e","slug":"brothers-attacked-head-on-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति पर भाइयों ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पति पर भाइयों ने किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के गांव नवादा में विकास कार्य करा रहे प्रधान पति पर दो भाईयों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घायल प्रधान पति को मेडिकल के लिए भेज दिया है। रेनू गांव नवादा की प्रधान हैं।
उनके पति अमरपाल उर्फ गुड्डू शुक्रवार दोपहर गांव में सड़क पर टाइल्स लगवा रहे थे। गांव के ही एक युवक ने नाली को कब्जा करके अपनी दीवार लगा रखी थी। जिसका प्रधान पति ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी युवक ने अपनी भाई के साथ मिलकर प्रधान पति को लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिसमें प्रधान पति बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर प्रधान के समर्थक भी पहुंच गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल प्रधान पति को मेडिकल के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बहन का पता पूछने पर युवक ने किया जानलेवा हमला
थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में लापता हुई बहन के बारे में पूछना उसके भाई को भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने युवती के भाई पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव भगवंतपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र सुरेश चंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन ऊंचागांव स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती है। 30 नवंबर की शाम खेत पर चारा लेने गई थी। उसके बाद वह देर शाम तक नहीं लौटी। परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने ढूंढना शुरू किया। मोहल्ले के ही अरविंद पुत्र श्याम सिंह से बहन के बारे में पूछा तो वह भड़क गया।
इसी बीच अरविंद और राहुल के बीच कहासुनी हो गई। तभी आरोपी अरविंद घर से चाकू निकाल लाया और राहुल पर हमला कर दिया।लहूलुहान हालत में राहुल घर पहुंचा तो उसकी बहन घर पर मिली। एसओ अहार शैलेष त्यागी ने बताया कि अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।