{"_id":"2d5ae5cab38ecead145d7a00259bc1b0","slug":"brother-shot-his-sister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझाने आई बहन को भाई ने मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समझाने आई बहन को भाई ने मारी गोली, गंभीर
अमर उजाला, शिकारपुर
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालपी गांव में जमीन नाम से करने के लिए पिता को परेशान करने पर समझाने आई छोटी बहन को भाई ने तमंचे से गोली मार दी।
गोली कंधे में लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला को मेरठ रेफर किया गया है। पिता ने आरोपी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर शिकारपुर शत्रुघ्न उपाध्याय के अनुसार जालपी गांव निवासी हुकम सिंह ने बताया कि उनका बेटा कुंवरपाल शादीशुदा है।
करीब ढाई साल पहले उसकी मां की बीमारी के चलते मौत हो गई। तब से कुंवरपाल उस पर जमीन नाम करने का दबाव बना रहा था।
बात नहीं मानने पर आए दिन मारपीट और गाली-गलौंच करता था। मंगलवार दोपहर छोटी बेटी सुनीता ससुराल से गांव आई हुई थी।
वह अपने बड़े भाई कुंवरपाल को समझा रही थी। तभी दोनों में विवाद हो गया।
बात इतनी बढ़ी की गुस्साए कुंवरपाल ने अंटी से तमंचा निकालकर सुनीता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
जिसमें एक गोली सुनीता के कंधे में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गई। सुनीता के घायल होते ही कुंवरपाल भाग खड़ा हुआ।
पुलिस ने सुनीता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत देख मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हुकुम सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी कुंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
जालपी में कुंवरपाल का प्रॉपर्टी को लेकर पिता से विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह बड़े भाई को समझाने के लिए बहन सुनीता आई थी। इसी दौरान कुंवरपाल ने सुनीता पर गोली चला दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-शत्रुघ्न उपाध्याय-इंस्पेक्टर शिकारपुर