फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Braker dies on bike, dies of bike

ब्रेकर पर उछली बाइक से गिरी महिला, मौत

Sat, 15 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sat, 15 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Braker dies on bike, dies of bike
speed breakers - फोटो : dummy picture

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में वलीपुरा नहर के पास बाइक पर मेरठ से आ रही एक महिला ब्रेकर से उछलकर बाइक से नीचे जा गिरी। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही मेरठ ले गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के जेबड़ी निवासी सरोज(50) पत्नी बाबू सिंह के परिवार में जल्द ही शादी समारोह था। मोहल्ला राधा नगर में सरोज की बहन रहती हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 7.30 बजे सरोज अपने पति के साथ बाइक से कार्ड देेने के लिए बुलंदशहर आ रही थीं। दोनों भूड़ चौराहे से वलीपुरा नहर और डीएवी तिराहा होते हुए राधानगर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वलीपुरा नहर के पास सड़क पर बने ब्रेकर के ऊपर जब बाइक आई तो सरोज उछलकर नीचे गिर गई। सड़क पर गिरने से सरोज के सिर में गंभीर चोट आईं। स्थानीय लोगों ने सरोज को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। खुर्जा गेट चौकी प्रभारी जवाहर शर्मा ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। देर रात परिजन शव ले गए।

दो कारों की भिड़ंत में छह लोग घायल

बगराई गांव के पास हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार देर रात दादरी निवासी राजेश अपने परिवार के साथ कार से अलीगढ़ जा रहे थे। शिकारपुर मार्ग स्थित बगराई गांव के पास दूसरी कार टकरा गई।

आसपास के लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें कार सवार राजेश, सीमा, राहुल और धीरज तथा दूसरी कार में सवार शिकारपुर निवासी कमल और राजू को चोटें आई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नीलगाय से टकराई बाइक, दंपति, मासूम घायल

खुर्जा जंक्शन। दोसपुर गांव के पास रोड पर अचानक नीलगायों का झुंड आने से बाइक सवार दंपति और मासूम अनियंत्रित होकर गिर गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


गुलावठी निवासी अमित अपनी पत्नी बबिता और तीन साल के मासूम देव के साथ बाइक से चंदौस गए थे। शुक्रवार सुबह वह उधर से लौट रहे थे। दोसपुर गांव के पास अचानक नीलगायों का झुंड रोड पर आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दंपति मासूम के साथ सड़क पर गिर गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed