{"_id":"83e59bff7cfaa1563217d2277759f6b3","slug":"bjp-leader-killed-in-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में भाजपा नेता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में भाजपा नेता की मौत
अमर उजाला, औरंगाबाद
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना औरंगाबाद क्षेत्र में लखावटी नहर पटरी पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री औरंगाबाद सतेंद्र लोधी (27) की मौत हो गयी।
वहीं, दूसरी बाइक सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हादसा सोमवार देर शाम करीब सवा छह बजे हुआ।
औरंगाबाद कस्बा के मोहल्ला जंगली पीर निवासी सतेंद्र लोधी पुत्र रोहताश लोधी अभी जिला पंचायत के वार्ड नंबर 52 से सदस्य पद पर चुनाव लड़ चुके थे।
सोमवार शाम वह ऊंचागांव के रजापुर गांव से अपनी बाइक से औरंगाबाद लौट रहे थे। वह लखावटी नहर पटरी पर पहुंचे थे तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
हादसा इतना भयंकर था कि सतेंद्र को गंभीर रूप से चोटें आईं, वहीं दूसरी बाइक पर सवार राहुल पुत्र प्रेमपाल, बिट्टू पुत्र रहीस, लोकेश पुत्र रहीस निवासी गांव जिरोली भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास के काफी लोग इकट्ठे हो गए। आनन-फानन सतेंद्र को पीएचसी औरंगाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
युवा भाजपा नेता की मौत से कस्बे में कोहराम मच गया है तथा परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। उधर, तीनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों ने बताया कि सतेंद्र हाल में हुए जिला पंचायत के वार्ड संख्या 52 से निर्दलीय चुनाव भी लड़े थे, जिसमें तीसरे स्थान पर रहे थे।