फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP leader killed in crash.

हादसे में भाजपा नेता की मौत

Mon, 16 Nov 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला, औरंगाबाद
अमर उजाला, औरंगाबाद Updated Mon, 16 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
BJP leader killed in crash.
थाना औरंगाबाद क्षेत्र में लखावटी नहर पटरी पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में भाजपा युवा मोर्चा के नगर महामंत्री औरंगाबाद सतेंद्र लोधी (27) की मौत हो गयी।
विज्ञापन


 वहीं,  दूसरी बाइक सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। हादसा सोमवार देर शाम करीब सवा छह बजे हुआ।   
औरंगाबाद कस्बा के मोहल्ला जंगली पीर निवासी सतेंद्र लोधी पुत्र रोहताश लोधी अभी जिला पंचायत के वार्ड नंबर 52 से सदस्य पद पर चुनाव लड़ चुके थे।

सोमवार शाम वह ऊंचागांव के रजापुर गांव से अपनी बाइक से औरंगाबाद लौट रहे थे। वह लखावटी नहर पटरी पर पहुंचे थे तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


 हादसा इतना भयंकर था कि सतेंद्र को गंभीर रूप से चोटें आईं, वहीं दूसरी बाइक पर सवार राहुल पुत्र प्रेमपाल, बिट्टू पुत्र रहीस, लोकेश पुत्र रहीस निवासी गांव जिरोली भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के काफी लोग इकट्ठे हो गए। आनन-फानन सतेंद्र को पीएचसी औरंगाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

युवा भाजपा नेता की  मौत से कस्बे में कोहराम मच गया है तथा परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। उधर, तीनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।


 परिजनों ने बताया कि सतेंद्र हाल में हुए जिला पंचायत के  वार्ड संख्या 52 से निर्दलीय चुनाव भी लड़े थे, जिसमें तीसरे स्थान   पर रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed