फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP leader beats his nephew

भूमि विवाद में भाजपा नेता ने भतीजे को पीटा

Mon, 23 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 23 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
BJP leader beats his nephew
पीड़‌ित - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता पर जमीनी विवाद के चलते अपने भतीजे को पीटने और फायरिंग करने का आरोप लगा है। पुलिस ने भाजपा नेता समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



नजीमपुरा भूड़ निवासी नीरज वर्मा की पत्नी गुंजन वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके पति नीरज का अपने चाचा महेश लोधी, बिजेंद्र लोधी, दिनेश लोधी से जमीनी रंजिश चल रही है। आरोप है कि उनकी जमीन में भाजपा नेता महेश लोधी ने अपना नाम धोखे से चढ़वा लिया जो तहसील से मुकदमे के बाद काट दिया गया था।
विज्ञापन


इससे ये लोग रंजिश मानते हैं। आरोप है कि शनिवार रात महेश लोधी, बिजेंद्र, दिनेश, पुष्पेंद्र, शिवम और राजकुमारी घर में घुस आए और मारपीट की, जिससे पति नीरज का हाथ टूट गया। गुंजन वर्मा ने अपने पति की जान को खतरा बताया है। पुलिस ने  मामूली धाराओं में  एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed