{"_id":"590245b74f1c1b0b71c0ef8c","slug":"bipher-farmer-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली पर बिफरे किसान, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटतौली पर बिफरे किसान, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 28 Apr 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घटतौली के विरोध पर अनाज मंडी स्थित क्रय विक्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को किसानों ने हंगामा किया। हंगामे के बीच किसानों ने तौल बंद करा दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने जांच की तो 50 किलो के बोरे में 61 किलो अनाज मिला। एआरओ कोऑपरेटिव ने केंद्र प्रभारी, ठेकेदार, पल्लेदारों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
तहसील क्षेत्र के गांव जौली, मुरादाबाद, किशनपुर, प्रानगढ, अलियाबाद, बिलसूरी, ह्दयपुर आदि गांव के किसान भूप सिंह, कलवा, धर्मेंद्र, संजय, मूलचंद, राजवीर, राजीव, रविंद्र, प्रमोद चौधरी आदि ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अनाज मंडी स्थित सहकारी समिति के क्रय विक्रय केंद्र पर अनाज लेकर आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तौल के दौरान उन्हें घटतौली का संदेह हुआ। संदेह होने पर उन्होंने एक बोरा चेक किया तो उसमें 11 किलो अनाज अधिक था। घटतौली पकड़े जाने पर किसानों ने हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। किसानों के हंगामे के चलते ठेकेदार, पल्लेदार मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम कन्हई सिंह ने किसानों को शांत किया और तौले गए बोरों की जांच की। जांच में एसडीएम ने 40 में से 10 बोरों की जांच की जिसमें प्रत्येक में 11 किलो की घटतौली पाई गई। एसडीएम के आदेश पर सहायक विकास अधिकारी क्रय विक्रय समिति नरेंद्र कुमार ने केंद्र प्रभारी, ठेकेदार, पल्लेदारों के खिलाफ तहरीर दी है।
शासन के सख्त आदेशों के बाद भी नहीं रूक रही घटतौली
शासन ने क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने के लिए प्रशासन को सख्त आदेश दिए है। घटतौली को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि बराबर क्रय केंद्रों का दौरा कर कांटे की जांच कर रहे है। दो दिन पूर्व विधायक विमला सोलंकी ने भी झाझर में क्रय का औचक निरीक्षण कर घटतौली पकड़ी थी।
प्रशासनिक, जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के बाद भी घटतौली नहीं रूक रही है और क्रय केंद्रों पर अनाज लेकर पहुंच रहे किसानों का शोषण जारी है। क्रय केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों को प्यासे धूप में खड़े होकर ही अपने अनाज तोलने को मजबूर है।
एआरओ कोऑपरेटिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि अधिकांश केंद्रों पर किसानों की सुविधा की व्यवस्था है। जिन केंद्रों पर व्यवस्था नहीं है जल्द ही करा दी जाएगी।
डिलीवरी की समस्या से जूझ रहे क्रय केन्द्र
नवीन मंडी स्थित पीसीएफ द्वारा संचालित सहकारी संघ के खरीदे हुए गेंहू का उठान नही हो रहा है। जिसके कारण प्लेटफार्म पर जगह का भी अभाव हो रहा है। किसानों ने प्लेटफार्म से माल हटवाकर कहीं ओर रखने की मांग की है। किसानों का कहना है कि प्लेटफार्म पर उनके विश्राम के लिए भी जगह नही बची है।
जब इस संबंध में सहकारी संघ के क्रय केंद्र प्रभारी अनिल त्यागी से बात की गई तो उनका कहना था कि केन्द्र पर कुल 3452 कुंतल गेंहू खरीदा गया है। जबकि उठान केवल 1745 कुंतल का ही हुआ है। इस संबंध में अधिकारियों को कई बार बता चुकें है। परंतु माल उठान की कोई उचित व्यवस्था ना होने के कारण किसानों एवं उनके सामने भी परेशानी आ रही है। केन्द्र पर जो माल खरीदा जाता है।