{"_id":"578a7b924f1c1ba94013da21","slug":"bikers-on-the-strength-of-the-pistol-looted-from-teacher-chen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने तमंचे के बल पर शिक्षिका से लूटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने तमंचे के बल पर शिक्षिका से लूटी चेन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के पॉश कॉलोनी यमुनापुरम में स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
पीड़िता के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यमुनापुरम निवासी राकेश यादव ने बताया कि वह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। पत्नी तरुण यादव (45) स्याना ब्लॉक में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजकर 30 मिनट पर घर लौट रही थीं। यमुनापुरम कॉलोनी में पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। चेन टूटकर सड़क पर गिर गई। तभी बाइक पर पीछे बैठा लुटेरा उतरा और कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन
लुटेरे ने चेन लूट ली और बाइक पर बैठकर भाग गया। शिक्षिका ने फौरन ही 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस नें कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। राकेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।