{"_id":"58b316d34f1c1bc056830f27","slug":"being-manipulated-by-student-tuition-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन जा रही छात्रा से छेड़छाड़, तीन को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन जा रही छात्रा से छेड़छाड़, तीन को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
RAPE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्यूशन जा रही छात्रा से शनिवार को छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपी छात्रों को पुलिस ने केलामोड़ से हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई पीड़िता की मां की शिकायत पर की गई है।
कस्बा निवासी 12वीं की छात्रा शनिवार को ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। आरोप है कि किरयावली निवासी तीन छात्रों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
छात्रा ने शोर मचा दिया। लोगों से खुद को घिरता देख आरोपी छात्र भाग गए। बेटी की सूचना पर मां ने रविवार को विकास, जितेंद्र व सुमित निवासी किरयावली के खिलाफ तहरीर दी। चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी 11वीं तथा 12वीं के छात्र हैं। रविवार को देर शाम तीनों को केलामोड़ के पास से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध में चली लाठियां
क्षेत्र के गांव में बहनों से छेड़छाड़ के विरोध पर भाई से मारपीट के मामले में शनिवार को दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
शनिवार को दौड़ने जा रही दो बहनों से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर मनचलों ने उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को रफादफा करा दिया था। लेकिन देर शाम फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ के लोग लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए।