फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BDC's member body was found in a field

खेत में मिला बीडीसी सदस्य का शव

Sat, 04 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 04 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
BDC's member body was found in a field
राकेश सोलंकी का फाइल फोटो। - फोटो : ब्यूरो

गांव कुरली निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) राकेश सोलंकी (40) का शव शनिवार तड़के रजवाहे के किनारे एक खेत में मिला। उसके पैरों के नाखून गायब थे लेकिन शरीर पर चोट या घाव का कोई निशान नहीं था। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


उसके भाई सुंदर सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं  पुलिस इसे हादसा मान रही है। सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान और सीओ यशवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के आदेश दिए। देर शाम पुलिस बीडीसी सदस्य के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गांव कुरली निवासी राकेश सोलंकी पुत्र गजेंद्र सिंह अविवाहित था तथा पहली बार ही चुनाव लड़ा और बीडीसी सदस्य बना था। वह शराब पीने का आदी था।  शुक्रवार सुबह अपने एक दोस्त के साथ देखा गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। शनिवास सुबह उसका शव लोगों ने रजवाहे के पास खेत में पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पैरों के नाखून नहीं थे। इस कारण परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार उसकी किसी से भी रंजिश नहीं थी। वहीं पुलिस का अनुमान है कि राकेश की मौत किसी हादसे में हुई है क्योंकि उसके शरीर पर चोट का कोई निशान तक नहीं है।


पैरों में नाखून नहीं होने से अनुमान है कि उसका शव घसीटकर लाया गया जिससे नाखून उखड़ गए। खेत में राकेश के शव मिलने सूचना मिलने पर ग्र्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। देर शाम पुलिस ने राकेश के उस दोस्त  को हिरासत में ले लिया जिसके साथ आखिरी बार राकेश देखा गया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed