{"_id":"585980d14f1c1b1b64e3a36c","slug":"bank-of-lined-aged-dropped-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की लाइन में खड़ा वृद्ध गिरा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक की लाइन में खड़ा वृद्ध गिरा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर स्थित इलाहाबाद बैंक पर कैश निकालने के लिए लाइन में खड़ा एक वृद्ध धक्का-मुक्की के दौरान गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैश निकालने के लिए मृतक पिछले कई दिनों से बैंक आ रहा था। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
सोमवार सुबह क्षेत्र के गांव नगला शेखू निवासी मीर सिंह (62) पुत्र हरिसिंह नगर स्थित इलाहाबाद बैंक पर रुपये निकालने आया था। शाम करीब चार बजे तक लाइन में खड़े रहने के दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर गया। घटना से लाइन में लगे लोगों में अफरातफरी मच गई। परिजनों को सूचना देकर लोगों ने बुलाया।
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में मीर सिंह को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मीर सिंह के बेटे पप्पू ने बताया कि कैश न होने के कारण उसके पिता पिछले कई दिनों से परेशान थे। कैश निकालने के लिए तीन चार दिनों से वह लाइन में लग रहे थे।
विज्ञापन
लाइन में लगने के दौरान हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार को मीर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।
बैंक से कैश न मिलने पर टावर पर चढ़ा युवक
फिल्म शोले में वीरू जैसे बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा था, उसी तरह बैंक से कैश नहीं मिलने पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोग जुटे तो वह टावर से कूदने की धमकी देने लगा। हालांकि लोगों ने समझाकर युवक को नीचे उतारवा लिया लेकिन घंटे भर तक लोगों की धकड़नें तेज रहीं। बाद में उसने बताया कि उसने अपनी बात पहुंचाने के लिए ऐसा किया था।
अहार क्षेत्र के गांव चरोरा में ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स की ब्रांच है। मंगलवार को सुबह चार बजे लोग पहुंचे और दोपहर एक बजे कैश खत्म होने की घोषणा कर दी गई। इसी से खफा दीपक पुत्र राज कुमार निवासी खदाना मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बैंक स्टाफ ने दीपक को समझाने का प्रयास किया नमगर दीपक टावर से कूदने की जिद पर अड़ गया।
बाद में दीपक को किसी तरह नीचे उतारा गया। टावर से उतरने के बाद भी दीपक को कैश नहीं मिल सका। दीपक को कहना है कि उनको बीज और खाद की जरूरत है। एक माह से उनको पैसा नहीं मिला है।
ग्रामीण बैंकों में केश की किल्लत है। इसलिए ग्राहकों को मनमाफिक कैश नहीं मिल पा रहा है। युवक को टॉवर से उतरवा लिया गया।
सतपाल महेता, लीड बैंक मैनेजर