{"_id":"57fbd4d84f1c1b6e5228ee63","slug":"ba-student-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए के छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीए के छात्र ने की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए के छात्र ने तमंचा कनपटी से सटाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में चर्चा है कि तनाव के चलते छात्र ने आत्महत्या की है। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी मोनू (20) पुत्र बाबूराम बीए का छात्र था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे मोनू खाना खाने के बाद घर से अपने खेत पर गया था। खेत पर ही मोनू ने कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि मोनू लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था और तमंचा उसके पास पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन खेत पर पहुंचे। परिजन घायल मोनू को लेकर सीएचसी सिकंदराबाद पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोनू के पिता बाबूराम नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। मृतक घर में इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
मोनू से छोटी दो बहनें है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
कंरट से मासूम की मौत
क्षेत्र के गांव चौढे़रा में पड़ोसी के घर खेलते हुए एक दो वर्षीय बच्चा करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार सुबह करीब 8 बजे चौढे़रा गांव निवासी साबिर का दो साल का बेटा दानिश खेलते-खेलते पड़ोसी के घर पहुंच गया।
पड़ोसी के घर के बाहर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए रखी हुई थी। दानिश ने जैसे ही बैटरी को छुआ तो वह करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में बिजली सप्लाई काटकर लोग दानिश को लेकर अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। घर पहुंचने के बाद बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने दानिश का अंतिम संस्कार कर दिया।