फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BA student suicide

बीए के छात्र ने की आत्महत्या

Mon, 10 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 10 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
BA student suicide
आत्महत्या - फोटो : ब्यूरो

बीए के छात्र ने तमंचा कनपटी से सटाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में चर्चा है कि तनाव के चलते छात्र ने आत्महत्या की है। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी मोनू (20) पुत्र बाबूराम बीए का छात्र था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे मोनू खाना खाने के बाद घर से अपने खेत पर गया था। खेत पर ही मोनू ने कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मोनू लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था और तमंचा उसके पास पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन खेत पर पहुंचे। परिजन घायल मोनू को लेकर सीएचसी सिकंदराबाद पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोनू के पिता बाबूराम नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। मृतक घर में इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनू से छोटी दो बहनें है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

कंरट से मासूम की मौत
क्षेत्र के गांव चौढे़रा में पड़ोसी के घर खेलते हुए एक दो वर्षीय बच्चा करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया। बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।  सोमवार सुबह करीब 8 बजे चौढे़रा गांव निवासी साबिर का दो साल का बेटा दानिश खेलते-खेलते पड़ोसी के घर पहुंच गया।


पड़ोसी के घर के बाहर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए रखी हुई थी। दानिश ने जैसे ही बैटरी को छुआ तो वह करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में बिजली सप्लाई काटकर लोग दानिश को लेकर अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। घर पहुंचने के बाद बिना किसी कार्रवाई के परिजनों ने दानिश का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed